Ishan Kishan Biography in Hindi : ईशान किशन का जीवन परिचय हिंदी में

Spread the love

Ishan Kishan Biography in Hindi- भारतीय क्रिकेट के युवा खिलाड़ी ईशान किशन का जन्म 18 जुलाई 1998 को बिहार राज्य के पटना नामक जिले में हुआ था किसान किशन के पिता का नाम प्रणव पांडे था। जो बिल्डर का काम करते थे किसान के भाई का नाम राज है।

ईशान किशन के शुरुआती क्रिकेट कैरियर को बढ़ावा देने में इनके भाई का बहुत योगदान है ईशान की माता का नाम सुचित्रा सिंह है। ईशान किशन के कोच का नाम संतोष कुमार है संतोष कुमार के अनुसार माने तो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को इशान किशन अपना आदर्श मानते हैं। ईशान किशन इस समय दुनिया के सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

ईशान किशन से पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने सबसे तेज दोहरा शतक लगाया था लेकिन भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे वनडे मैच में ईशान किशन ने सबसे तेज दोहरा शतक लगा कर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, ईशान किशन से पहले भारतीय टीम के तीन बल्लेबाजों ने वनडे मैच में दोहरा शतक लगाया है जिसमें रोहित शर्मा, विरेंद्र सेहवाग, एवं सचिन तेंदुलकर शामिल है।

Ishan Kishan Biography in Hindi
Ishan Kishan Biography

ईशान किशन का औरंगाबाद जिले से गहरा नाता है। औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल अंतर्गत गोरडीहा गांव में ईशान का पैतृक आवास है। ईशान की दादी सुचित्रा सिन्हा नवादा में सिविल सर्जन थी। रिटायरमेंट के बाद दादी ने नवादा में ही अपना घर बना लिया। वहीं उनके माता-पिता दवा व्यवसाय से जुड़े रहे, बाद में वे सभी पटना चले गए और वहीं बस गए थे।

Ishan Kishan Biography in Hindi : ईशान किशन का जीवन परिचय हिंदी में

पूरा नामइशान प्रणव कुमारपांडे किशन
निक नेमईशान ,किशन
जन्म की तारीखजन्म 18 जुलाई 1998
जन्म स्थानबिहार
राशिमिथुन राशि
उम्र24 साल
ईशान किशन की लम्बाई5 फीट 6 इंच
स्कूल का नामदिल्ली पब्लिक स्कूल
नागरिकताभारतीय
धर्महिन्दू
दोस्तविराट कोहली, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, Ms धोनी
टीमइंडिया
कोच का नामसंतोष कुमार
बैटिंग करने का तरीकालेफ्ट -हैण्ड बैट्समैन
इंडिया टीम में इनका जर्सी नंबर32
लेख सोर्स www.bcci.tv

Ishan Kishan Personal Life। ईशान किशन का निजी जीवन

ईशान किशन का पूरा नाम इशान प्रणव कुमारपांडे किशन हैं, ईशान किशन के शुरुआती शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल जो कि बिहार के पटना जिले में स्थित है वहीं से संपन्न हुई थी। ग्रेजुएशन की पढ़ाई कॉलेज ऑफ कॉमर्स पटना में संपन्न हुई थी।

इशान किशन बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज है वह भारतीय टीम से ओपनिंग करते हैं, और आईपीएल में मुंबई इंडियंस से भी ओपन करते हैं, ईशान किशन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलतें है। उन्हें 2016 अंडर 19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के कप्तान के रूप में नामित किया गया था।

ईशान एक बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर है। हाल में ईशान ने पटना में आलिशान घर बनाया है। दादा इलाहाबाद से कनीय अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जानकारी के मुताबिक़ वर्ष 2008 से 2009 में गया जिले में बिहार अंडर-16 के खिलाड़ियों का चयन हो रहा था। चयन समिति के अध्यक्ष औरंगाबाद जिले के वरिष्ठ पत्रकार रवि सिंह थे।

जिन्होनें पहली बार ईशान किशन का चयन कर उन्हें क्रिकेट से जोड़ा था।
ईशान किशन कई टीमों के लिए जैसे भारत, बिहार,ईस्ट जोन,गुजरात लायंस,इंडिया ए, इंडिया बी, इंडिया सी,,इंडिया रेड, इंडिया,अंडर-19, भारतीयबोर्ड अध्यक्ष एकादश, झारखंड, झारखंड अंडर-19, मुंबई इंडियंस और रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए क्रिकेट खेलते थे।

Ishan Kishan physical measurement। ईशान किशन का शारीरिक मापदंड

ईशान किशन की लंबाई लगभग 168 cm जो कि 5 फीट 6 इंच है।ईशान किशन का वजन लगभग 60 kg हैं इनकी आंखों का रंग गहरा भूरा है और बालों का रंग काला है। इनके बाइसेप्स का साइज 12 इंच माना जाता है। और चेस्ट 38 इंच की है।

Ishan Kishan Biography in Hindi : Career Highlights of Ishan Kishan

ईशान किशन डेब्यु मैचबनामतारीख
टेस्ट
वनडेभारत बनाम श्रीलंका 18 जुलाई 2021
T20भारत बनाम इंग्लैंड14 मार्च 2021
आईपीएलगुजरात से डेब्यू9 अप्रैल 2016

ईशान किशन डेब्यू डाटा

TestODIT20IPL
Match142791
Inn132785
Run5106532324
Avg42.525.1229.42
SR106.03122.74134.42
HS2108999
No116
100s100
503415
4s5271220
62125103

ईशान किशन का वनडे कैरियर

ईशान किशन ने वनडे में डेब्यू 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ किया था। ईशान किशन गिल ने अब तक वनडे में कुल 10 मैच 9 पारी खेली है, जिसमे ईशान किशन ने 53.00 की औसत से 477 रन बनाए है। जिसमे 49 चौके तथा 20 छक्के शामिल है। ईशान किशन ने अब तक वनडे में एक दोहरा शतक तथा 3 अर्धशतक लगाए हैं। वनडे में हाईएस्ट स्कोर 210 रन हैं।

ईशान किशन का T20 करियर

ईशान किशन T20 में डेब्यू 14 मार्च 2021 भारत बनाम इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज में किया था । T20 में ईशान किशन ने कुल 19 मैच 19 पारी खेली है। जिसमे ईशान किशन ने 30.17 की औसत से 543 रन बनाए है। जिसमे 59 चौके तथा 21 छक्के शामिल है। ईशान किशन ने अब तक T20 में शून्य शतक तथा 4 अर्धशतक शामिल है।

ईशान किशन का आईपीएल कैरियर

ईशान किशन का वनडे करियर बहुत शानदार रहा है ईशान किशन ने अप्रैल 2016 में डेब्यू किया था। इस समय वनडे मैच में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है, ईशान किशन ने अपने आईपीएल कैरियर का पहला मैच गुजरात लायंस के लिए खेला था।

आईपीएल में ईशान किशन ने कुल 75 मैच 70 पारी खेली है जिसमे ईशान किशन ने 19.22 की औसत से 1870 रन बनाए है। जिसमे 166 चौके तथा 85 छक्के शामिल है। ईशान किशन ने अब तक आईपीएल में 0 शतक तथा 12 अर्धशतक शामिल है 99 रन ईशान किशन का हाईएस्ट स्कोर है।

किशन 2020 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 14 मैचों में 516 रन के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे और उन्होंने सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने के लिए पुरस्कार भी जीता था।
8 अक्टूबर 2021 को ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 32 गेंदों में 262.50 के स्ट्राइक रेट से 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए थे।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर की शुरुआत [First class Cricket of Ishan Kishan]

रांची पहुंचकर इशान ने अपने नए करियर की शुरुआत की और अपनी प्रतिभा को बरक़रार रखते हुए आगे बढे। इशान की लगन और मेहनत रंग लायी और वो झारखंड की रणजी टीम में चयनित हो गये।

रणजी ट्रॉफी मैच में इशान किशन ने दिल्ली के खिलाफ सर्वोच्च 273 रन बनाये जो झारखंड के लिए एक खिलाड़ी का रणजी में सर्वोच्च स्कोर है, 22 दिसम्बर 2015 को 2016 में होने वाले अंडर-19 विश्वकप के लिए भारतीय टीम की कमान सौपी गयी, वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज़ है, वो अपनी टीम के लिए ओपनिंग करते है और टीम की परिस्थिति के हिसा से मध्यक्रम में भी बल्लेबाज़ी कर सकते हैं।

Ishan Kishan Brand Ambesdar। ईशान किशन किस किस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं

मोबाइल कंपनी ओप्पो ने ईशान किशन को अपना आधिकारिक ब्रैंड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है इसका लक्ष्य भारतीय युवाओ में स्मार्टफोन के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

अन्य कंपनियां जैसे -Oppo India, Manyavar, Go Noise, Sanspareils Greenlands (SG), Reserve Bank of India (RBI), BLITZPOOLS and CEAT के ब्रांड प्रचारक के रूप में कार्यरत हैं। ईशान किशन 1 एडवरटाइजिंग का 70-80 लाख चार्ज करते है।

Ishan Kishan NET Worth। ईशान किशन नेटवर्थ

ईशान किशन की नेट वर्थ लगभग 6 मिलियन डॉलर बात करे भारतीय रूपयो की तो 45 करोड़ रुपए होते है। अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा ईशान किशन आईपीएल से कमा लेते है। 2021 में की नेट वर्थ 29 करोड़ और 2020 में 21 करोड़ हुआ करती थी। ईशान किशन की मंथली इनकम लगभग 1.5 करोड़ रुपए है।

जरूर पढ़े Ms धोनी बायोग्राफी , विराट कोहली बायोग्राफी, ऋषभ पंत बायोग्राफी

Intresting facts about Ishan kishan। ईशान किशन के बारे में रोचक तथ्य

  • ईशान किशन भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को अपना आदर्श मानते हैं आजकल के युवाओं को धोनी के प्रति अलग ही लगाओ देखने को मिल रहा है।
  • ईशान किशन की नेटवर्थ ₹45 करोड़ है और इंसान के साथ लगभग 1 एडवर्टाइजमेंट का 70 से 80 लाख रुपए चार्ज करते हैं।
  • ईशान किशन के बेहतरीन परफॉर्मेंस के चलते 2022 में मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को दोबारा से रिटेन किया है
  • ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपए में मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। जो कि किसी युवा खिलाड़ी के लिए बड़े ही प्रोत्साहित होने की बात है।
  • ईशान किशन के पिता बिल्डर और माता ग्रहणी थी इससे यह तात्पर्य है ईशान किसान एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं।
  • ईशान किशन के पास महंगी कारें जैसे फोर्ड मस्टैंग है जिसकी कीमत एक करोड़ से अधिक है।
  • ईशान किशन के पास इशान किशन के पास एक Mercedes Benz C-Class हैं जिसकी कीमत 1.05 करोड़ रूपए है।

Ishan Kishan Biography in Hindi । FAQ

ईशान किशन का जन्म कब और कहां हुआ था?

जन्म 18 जुलाई 1998 को बिहार राज्य के पटना नामक जिले में हुआ था।

ईशान किशन के कोच का क्या नाम है?

संतोष कुमार

ईशान किशन के माता और पिता का क्या नाम है?

प्रणव पांडे और सुचित्रा सिंह

ईशान किशन की हाइट कितनी है?

5 फीट 6 इंच

2022 में ईशान किशन को किस आईपीएल टीम ने खरीदा है?

मुंबई इंडियंस

ईशान किशन ने कितने गेंद पर दोहरा शतक लगाया था?

126 गेंदों मे

ईशान किशन दोहरा शतक लगाने वाले भारत के कितने नंबर के बल्लेबाज है?

4 , इनसे पहले तीन खिलाड़ी 200 रन वनडे मैच में बना चुके हैं।

ईशान किशन ने दोहरा शतक किस टीम के खिलाफ लगाया था?

Bangladesh (बांग्लादेश)

Leave a Comment