Ruturaj Gaikwad Biography In Hindi : ऋतुराज गायकवाड़ का जीवन परिचय

Spread the love

Ruturaj Gaikwad Biography In Hindi : ऋतुराज गायकवाड़ भारतीय क्रिकेट का कोई ऐसा ही प्रशंसक होगा जिसको शायद ऋतुराज गायकवाड़ के बारे में ना पता हो क्योंकि ऋतुराज गायकवाड़ कोई बड़ी हस्ति या बड़े नाम वाले खिलाड़ी नहीं रहे हैं, उन्होंने यहां तक का सफर अपनी मेहनत के बल पर हासिल किया है, पिछले तीन सीजन से उन्होंने आईपीएल में अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस के चलते विश्व क्रिकेट एवं भारतीय क्रिकेट में अपना नाम रोशन किया है।

ऋतुराज गायकवाड़ ने साल 2022 में चल रही विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र से खेलते हुए यूपी के खिलाफ एक विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया उन्होंने एक ओवर में 7 छक्के लगाए है ऐसा कारनामा करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ भारत के नहीं बल्कि विश्व के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

Ruturaj Gaikwad Biography In Hindi
Ruturaj Gaikwad Biography

इस पारी में ऋतुराज गायकवाड ने 159 गेंदों पर 220 रन बनाए हैं, जिसमें 10 चौके तथा 16 छक्के शामिल है, ऋतुराज गायकवाड का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण महाराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी खेलते हुए 6 अक्टूबर 2016 को हुआ था।

ऋतुराज गायकवाड़ का जन्म 31 जनवरी 1997 को मुंबई में हुआ था। गायकवाड़ के पिता का नाम श्री दशरथ गायकवाड़ हैं, और उनकी माता का नाम सविता गायकवाड़ हैं। ऋतुराज का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ था जो शिक्षा को बहुत महत्व देता था। उनके पिता एक डिफेंस डेवलपमेंट रिसर्चर हैं, जबकि उनकी मां एक नगरपालिका के सरकारी स्कूल में पढ़ाती हैं।

एक साधारण परिवार में पले-बढ़े ऋतुराज कई रिश्तेदारों के साथ बड़े हुए, जिनमें से किसी की भी खेलों में रुचि नहीं थी। इन सबके बावजूद ऋतुराज के परिवार ने उन्हें वह खिलाड़ी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जो वह आज हैं।

Ruturaj Gaikwad Biography In Hindi : ऋतुराज गायकवाड़ का जीवन परिचय हिंदी में जाने

पूरा नामऋतुराज गायकवाड़
निक नेमऋतुराज, गायकवाड़
जन्म की तारीख31 जनवरी 1997
जन्म स्थानमुंबई
राशिकुंभ राशि
उम्र25 साल
ऋतुराज गायकवाड़ की लम्बाई5 फीट 10 इंच
स्कूल का नामSt Josephs High School
नागरिकताभारतीय
धर्महिन्दू
दोस्तऋषभ पंत, मयंक अग्रवाल, रविन्द्र जडेजा
टीमइंडिया
कोच का नाममोहन जाधव
बैटिंग करने का तरीकाराइट -हैण्ड बैट्समैन
इंडिया टीम में इनका जर्सी नंबर31
सोशल मीडिया अकाउंटयहां क्लिक करें
लेख सोर्स/आधिकारिक वेबसाइट www.bcci.tv

Ruturaj Gaikwad Physical measurement। ऋतुराज गायकवाड़ का शारीरिक मापदंड

भारतीय क्रिकेट के सबसे फिटेस्ट खिलाड़ी में से एक ऋतुराज गायकवाड़ की हाइट 5 फीट 10 इंच या 178 सेमी है ऋतुराज गायकवाड़ के बाइसेप्स लगभग 15 इंच के है इनकी आंख का कलर भूरा है ऋतुराज गायकवाड़ टैटू के शौकीन नही है ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने शरीर पर बहुत कम टैटू बनवा रखा है, ऋतुराज गायकवाड़ का स्वभाव काफी शांत माना जाता है। ऋतुराज गायकवाड़ का वजन लगभग 65 किग्रा माना जाता हैं।

Ruturaj Gaikwad Biography in Hindi : ऋतुराज गायकवाड़ का डेब्यू डाटा

ऋतुराज गायकवाड़ डेब्यु मैचबनामतारीख
टेस्ट
वनडेभारत बनाम साउथ अफ्रीका 6 अक्टूबर 2022
T20भारत बनाम श्रीलंका28 जुलाई 2021
आईपीएलचेन्नई सुपर किंग्स से डेब्यू2020 में

Ruturaj Gaikwad Biography in Hindi : Career Highlights of Ruturaj Gaikwad

TestODIT20IPL
Match1952
Inn1851
Run191351797
Avg19.016.8839.07
SR45.24123.85135.52
HS1957101
No005
100s001
500114
4s113159
60573

ऋतुराज गायकवाड़ का वनडे करियर

वनडे करियर ऋतुराज गायकवाड़ ने वनडे में डेब्यू 6 अक्टूबर 2022 साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था, ऋतुराज गायकवाड़ ने अब तक वनडे में कुल 1 मैच 1 पारी खेली है, जिसमे ऋतुराज गायकवाड़ ने 19.0 की औसत से 19 रन बनाए है, जिसमे एक चौके तथा शून्य छक्के शामिल है, ऋतुराज गायकवाड़ ने अब तक वनडे में शून्य शतक तथा शून्य अर्धशतक शामिल है।

ऋतुराज गायकवाड़ का T20 करियर

ऋतुराज गायकवाड़ ने T20 में डेब्यू 28 जुलाई 2021 भारत बनाम श्रीलंका खिलाफ चल रही सीरीज में किया था, T20 में ऋतुराज गायकवाड़ ने कुल 9 मैच 8 पारी खेली है, जिसमे ऋतुराज गायकवाड़ ने 16.88 की औसत से 135 रन बनाए है, जिसमे 13 चौके तथा 5 छक्के शामिल है। ऋतुराज गायकवाड़ ने अब T20 में शून्य शतक तथा 1 अर्धशतक शामिल है।

ऋतुराज गायकवाड़ का आईपीएल कैरियर

ऋतुराज गायकवाड़ का आईपीएल करियर बहुत शानदार रहा है ऋतुराज गायकवाड़ ने 23 अप्रैल 2018 को चेन्नई सुपर किंग्स से अपना डेब्यू किया था ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने आईपीएल कैरियर का पहला मैच किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेला था।

आईपीएल में ऋतुराज गायकवाड़ ने कुल 36 मैच 36 पारी खेली है जिसमे ऋतुराज गायकवाड़ ने 37.72 की औसत से 1207 रन बनाए है जिसमे 113 चौके तथा 43 छक्के शामिल है। ऋतुराज गायकवाड़ ने अब तक आईपीएल में 1 शतक तथा 10 अर्धशतक शामिल है, आईपीएल में ऋतुराज गायकवाड़ का सर्वाधिक स्कोर 101 रन है।

दिसंबर 2018 में, ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 2019 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए ₹20 लाख रुपयों के साथ टीम में शामिल किया था । ऋतुराज गायकवाड़ ने कभी भी उनसे चुने जाने की उम्मीद नहीं की थी।

2 अक्टूबर 2021 को, ऋतुराज गायकवाड़ ने 2021 टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाकर अपना पहला आईपीएल शतक बनाया था ।

15 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराया , जिसमें गायकवाड़ ने 27 गेंदों पर 32 रन बनाकर सीएसके के कुल योग में योगदान दिया।

ऋतुराज गायकवाड़ ने 2021 टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन (635) बनाने के लिए ऑरेंज कैप जीता और उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

2021 सीज़न में अपने अच्छे प्रदर्शन के बाद, ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2022 आईपीएल नीलामी से पहले 6 करोड़ रुपयों के साथ टीम में शामिल किया गया था ।

Ruturaj Gaikwad Brand Ambesdar । ऋतुराज गायकवाड़ कौन-कौन से कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं

ऑनलाइन स्किल गेमिंग कंपनी गेम्स 24×7 ने क्रिकेटर शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड़ को My11Circle फैंटेसी के गेमिंग प्लेटफॉर्म के नए ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है इसका लक्ष्य भारतीय युवाओ में क्रिकेट के प्रति जागरूकता पैदा करना है। लेकिन अन्य कंपनियां जैसे -MRF, Rario, Vivo, Protein X, Bharat Pe, Nike, कुछ ऐसे ब्रांड हैं जिनके पृथ्वी शॉ प्रचारक के रूप में कार्यरत हैं।

Ruturaj Gaikwad Net Worth । ऋतुराज गायकवाड की कुल आय

ऋतुराज गायकवाड़ की नेट वर्थ लगभग 3 मिलियन डॉलर बात करे भारतीय रूपयो की तो 21 करोड़ रुपए होते है। अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल से कमा लेते है, 2021 में की नेट वर्थ 10 करोड़ और 2020 में 6 करोड़ हुआ करती थी। और 2019 ऋतुराज गायकवाड़ की आय 1.9 करोड़ थी, ऋतुराज गायकवाड़ की मंथली इनकम लगभग 1.5cr+ रुपए है।

ऋतुराज गायकवाड़ कार कलेक्शन : Ruturaj Gaikwad car Collection

ऋतुराज गायकवाड़ के पास महंगी – महंगी कारें का कलेक्शन है इन कारों के कलेक्शन में कुछ प्रमुख कारे जैसे -BMW 6 series(68 lakhs) , Audi ,and SUV शामिल है रिपोर्ट के अनुसार ऋतुराज गायकवाड़ को कार ड्राइविंग का काफी शौक है, ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने बीएमडब्ल्यू की फोटोज अपनी सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की थी, जिससे उनके फैंस को कार के बारे में जानकारी प्राप्त हुई थी।

Intresting facts about Ruturaj Gaikwad : ऋतुराज गायकवाड़ के बारे में रोचक तथ्य

  • ऋतुराज गायकवाड़ एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाले विषयों भारतीय क्रिकेट इतिहास के पहले खिलाड़ी हैं इन्होंने या कारनामा विजय हजारे ट्रॉफी में जो कि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच खेली जा रही थी।
  • इंडियन क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ का नाम मराठी अभिनेत्री सयाली संजीव के साथ जोड़ा जाता है, उनके बीच सोशल मीडिया पर हुई बातचीत ने काफी सुर्खियाँ बटोरी और देखते ही देखते इस कपल की चर्चा हर कहीं होने लगी है ।
Rituraj Gaikwad Biography in Hindi
Soure: सोशल मीडिया
  • ऋतुराज गायकवाड़ के कोच का नाम मोहन जाधव है आईपीएल में ऑरेंज कैप आने के बाद ऋतुराज गायकवाड जो अपने खोज के पास पहुंचे थे तो वह बहुत ही भावुक हो गए थे।
  • ऋतुराज गायकवाड़ धोनी को अपना आदर्श मानते हैं और धोनी के साथ खेलने में उनको बहुत ही गौरव महसूस होता हैं।
  • ऋतुराज गायकवाड़ की सालाना इनकम ₹21cr से अधिक है जो किसी भारतीय क्रिकेटर के लिए उन्नत की बात है।

Ruturaj Gaikwad Biography in Hindi : FAQ

ऋतुराज गायकवाड़ के पास कौन कौन सी कार है ?

BMW और AUDI

ऋतुराज गायकवाड़ का जन्म कब और कहा हुआ था?

31 जनवरी 1997 को मुंबई में

ऋतुराज गायकवाड़ के माता और पिता का क्या नाम हैं?

पिता का नाम श्री दशरथ गायकवाड़ हैं, और उनकी माता का नाम सविता गायकवाड़

विजय हजारे ट्रॉफी में एक ओवर में सात छक्के मारने वाले बल्लेबाज का क्या नाम है?

ऋतुराज गायकवाड़

एक ओवर में 43 रन मारने वाले भारतीय बल्लेबाज का क्या नाम है?

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ की कुल आय (2022) तक कितनी हैं?

21 करोड़

ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में कितने छक्के मारे है ?

सात छक्के

Leave a Comment