T20 World cup 2022: Host Australia announced 15 member squad

Spread the love

T20 World cup 2022 : T20 विश्व कप 2021 की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2021 के विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया और खिताब अपने नाम किया लेकिन 2022 के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को दूसरी टीमो से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम भी अपने खिताब को बचाने के मकसद से मैदान पर उतरेगी। 2021 के टी-20 विश्व कप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया था। 2021 का टी-20 विश्व कप संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया था जिसकी मेजबानी भारत ने की थी।

2022 टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है।

T20 World cup 2022

T20 World cup 2022: Host Australia announced 15 member squad – ऑस्ट्रेलिया टीम इस प्रकार है

एरोन फिंचडेविड वार्नर
स्टीव स्मिथमिचेल मार्श
ग्लेन मैक्सवेलमार्कस स्टोइनिस
मैथ्यू वेडटिम डेविड
जोश इनलिसजोश हैजलवुड
मिचेल स्टार्कपैट कमिन्स
केन रिचर्डसनएडम जम्पा
एस्टन अगर

T-20 World cup 2022: India announced 15 member squad

T20 World cup 2022 ऑस्ट्रेलिया के महत्वपूर्ण खिलाडी

टिम डेविड:- टिम डेविड ऑस्ट्रेलियाई टीम के आक्रामक बल्लेबाज है जो लंबे छक्के मारने के लिए जाने जाते है। टिम डेविड का जन्मस्थान सिंगापुर है लेकिन उनकी नागरिकता ऑस्ट्रेलिया की है।

टिम डेविड आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते है। मुम्बई इंडियंस से खेलते हुए टिम डेविड ने शानदार बल्लेबाजी की थी और मुम्बई इंडियंस और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2022 के एक मैच में टिम डेविड ने टी नटराजन के एक ओवर में शानदार बल्लेबाजी की थी।

टिम डेविड विश्व के लगभग सभी देशों की फ्रेंचाइज क्रिकेट खेल चुके है और अपने लंबे छक्के से सभी को बहुत प्रभावित भी किया है। टिम डेविड की आक्रामकता को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने डेविड का चयन टी-20 विश्व कप 2022 के लिए किया है।

ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछाल भारी पिचों पर टिम डेविड विरोधी टीमो के किये खतरनाक साबित हो सकते है।

ग्लेन मैक्सवेल:- ऑस्ट्रेलियाई टीम के आक्रामक हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल पिछले कुछ सालों में लगातार शानदार बल्लेबाजी के साथ ही उम्दा किस्म की गेंदबाजी भी करते है।

ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में पिछले दो सीजन से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है जिसकी वजह से दोनों सीजन में बैंगलोर अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रही है।

टी-20 विश्व कप 2022 में ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख खिलाड़ी माने जा रहे है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 2021 की विजेता है और 2022 का विश्व कप ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर हो रहा है जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम को मेजबान होने का फायदा तो मिलेगा ही और मेजबान टीम खिताब बचाने में सफल भी हो सकती है।

ऑस्ट्रेलिया टीम को खिताब बचाने में ग्लेन मैक्सवेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।
ग्लेन मैक्सवेल ने अभी तक कुल कुल 87 टी-20 अंतराष्ट्रीय मैच खेला है और 30.6 की औसत से 2017 रन बनाए है जिसमे ग्लेन मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर का है जो कि टी-20 में बहुत ही शानदार माना जाता है।

ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलियाई टीम के फिनिशर माने जाते है जो कि अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाकर विरोधी टीम पर अतिरिक्त दबाव डालते है।

ग्लेन मैक्सवेल और टिम डेविड दोनो की आक्रामक बल्लेबाज है जो कि टी-20 विश्व कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी माने जा रहे है। दोनो तेजी से रन बनाते है और साथ ही स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते है।

Leave a Comment