T20 World cup: ECB announced fifteen member squad

Spread the love

T20 World cup: ECB announced fifteen member squad – 2022 के टी-20 विश्व कप के लिए विश्व क्रिकेट की सभी टीम जोरदार तैयारी कर रही है। इसी क्रम 2019 की 50 ओवर की विश्व विजेता टीम इंग्लैंड ने भी अपने 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। इंग्लैंड ने 12 वर्ष पहले 2010 में टी-20 विश्व कप जीत था।

2010 में टीम इंग्लैंड ने पाल कोलिंगवुड की कप्तानी में यह खिताब अपने नाम किया था। यह विश्व कप वेस्टइंडीज में खेला गया था। 2010 के फाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया था। 2010 के टी-20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब केविन पीटरसन के नाम था।

T20 World cup

केविन पीटरसन ने फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 31 गेंदों में 47 रनों की शानदार पारी खेली थी और अपनी इस पारी में केविन पीटरसन ने चार चौके और एक छक्का भी लगाया था।

12 साल बाद इंग्लैंड एक बार फिर से 2010 के इतिहास को दोहराने के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर उतरेगी। इंग्लैंड जिस प्रकार का क्रिकेट पिछले कुछ सालों से खेल रही है उसे देखते हुए इंग्लैंड को इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

Host Australia announced 15 member squad

इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए सभी टीमो में इंग्लैंड के खौफ है क्योंकि इस टीम में नंबर 11 तक सभी बल्लेबाजी कर सकते है।

इंग्लैंड के पास जोश बटलर ,अलेक्स हेल्स,मोइन अली और लियाम लिविंगस्टोन जैसे आक्रामक बल्लेबाज है और मोइन अली और आदिल राशिद जैसे स्पिनर है वही मार्क वुड,बेन स्टोक्स और रिस टोपली जैसे गेंदबाज भी है।

इंग्लैंड टीम के पास विश्व क्रिकेट के मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ी में से एक बेन स्टोक्स भी है।
इसी लिए इस बार 2019 की विजेता टीम को 2022 के टी-20 विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है

T20 World cup: ECB announced fifteen member squad टीम इंग्लैंड इस प्रकार है

जोश बटलर,अलेक्स हेल्स,डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोइन अली,हैरी ब्रूक,फिल साल्ट, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन,डेविड विल्ली, क्रिस जार्डन,मार्क वुड, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद,रिस टोपली

अलेक्स हेल्स:- अलेक्स हेल्स इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज है जो कि अपनी आक्रामक पारी के लिए जाने जाते है। अलेक्स हेल्स का सेलेक्शन 2019 के एकदिवसीय विश्व कप के लिए किया गया था लेकिन 2019 के विश्व कप के ठीक पहले अलेक्स हेल्स ड्रग्स के वजह से टीम से बाहर हो गए।

जिसके बाद से ही अलेक्स हेल्स टीम से बाहर चल रहे थे क्योंकि एकदिवसीय मैचो में जोनी बेस्टो और जेसन रॉय जबरदस्त फॉर्म में थे और टी-20 में जोश बटलर और जेसन रॉय ओपनिंग करते थे लेकिन जेसन रॉय का फॉर्म ठीक नही चल रहा था जिससे टी-20 विश्व कप के उनका सेलेक्शन नही किया गया वही जोनी बेस्टो चोट के कारण बाहर हो गए जोनी बेस्टो के जगह ही अलेक्स हेल्स का चयन टीम में किया गया है।

अलेक्स हेल्स पिछले कुछ महीनों से शानदार बल्लेबाजी कर रहे है द हंड्रेड(100) लीग में भी अलेक्स हेल्स ने शानदार बल्लेबाजी की थी और साथ ही 2021 के बिग बैश और रॉयल लंदन कप में भी अलेक्स हेल्स का प्रदर्शन शानदार रहा था।

अलेक्स हेल्स ने अभी तक कुल 60 टी-20 अंतराष्ट्रीय मैच खेला है जिसमे 31 की शानदार औसत से 1644 रन बनाए है और जिसमे अलेक्स हेल्स का स्ट्राइक रेट 136.7 का था।

Leave a Comment