Srilanka squad for Asia cup 2022

Spread the love

Srilanka squad for Asia cup 2022: एशिया कप 2022 की मेजबान टीम श्रीलंका ने 20 सदस्यीय श्रीलंकाई टीम की घोषणा कर दी है। श्रीलंका में आंतरिक कलह के कारण एशिया कप 2022 का आयोजन यूएई में किया जा रहा है। श्रीलंकाई टीम 27 अगस्त को अफगानिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

श्रीलंकाई टीम एशिया कप में ग्रुप बी में है। ग्रुप बी में श्रीलंका के साथ अफगानिस्तान और बांग्लादेश है, श्रीलंका की टीम पीछले कई सालों से अच्छा प्रदर्शन नही कर पा रही है। श्रीलंकाई टीम में प्रतिभा की कोई कमी नही है लेकिन श्रीलंकाई टीम में बहुत ज्यादा बदलाव के कारण टीम के प्रदर्शन पर लगातार प्रभाव पड़ रहा है।

Srilanka squad for Asia cup 2022

पिछले कुछ सालों में श्रीलंका ने बहुत से कप्तान बदले है जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ता था। लगातार कप्तानों के बदलाव से टीम में स्थिरता की कमी नजर आती थी और खिलाड़ियों के आत्मविश्वास पर भी फर्क पड़ता था। लेकिन कुछ महीनों से दसुन शनका श्रीलंकाई टीम के कप्तान है और टीम बढ़िया प्रदर्शन भी कर रही है।

एशिया कप 2022 के लिए श्रीलंकन बोर्ड ने 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

Srilanka squad for Asia cup 2022श्रीलंकाई टीम

दसुन शनका(c),धनुष्का गुनाथीलका,पथुन निषंका,कुशल मेंडीस,चरिथ असलंका,भानुक राजपक्षा,अशेन बांद्रा,धनन्जय डिसिल्वा,वनिन्दु हसरंगा, महेश तीक्षना,जाफ़रे वेंडरसे,प्रवीन जयविक्रम, दुष्मंता चमीरा, बिनुरा फर्नांन्डो,चमिका करुणारत्ने, दिलशान मधुषंका, माथिशा पथिराना,दिनेश चांदीमल, नुवानीन्दू फर्नान्डो,कसुन राजीथा।

इसे भी पढ़े – Ind vs Pak Asia cup 2022

चेन्नई सुपरकिंग्स के दो प्रमुख खिलाड़ी की टीम में वापसी

महेश तिक्षणा

महेश तिक्षणा श्रीलंकाई टीम के प्रमुख स्पिनर माने जाते है। महेश तिक्षणा ने आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपरकिंग से खेलते हुए शानदार गेंदबाजी की थी।

आईपीएल 2022 में महेश तिक्षणा चेन्नई की सबसे बड़ी खोज माने जा रहे है। महेश तिक्षणा की आम बॉल ने आईपीएल 2022 में सभी को बहुत प्रभावित किया था।

महेश तिक्षणा ने आईपीएल 2022 में कुल 9 मैच खेले जिसमे 7.45 की इकॉनोमी से 12 विकेट लिए है। महेश तिक्षणा चेन्नई सुपर किंग्स के भूतपूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन जैसी ही समानता है।

जिसप्रकार से रविचंद्रन अश्विन की आम बॉल बहुत ही तेज गति से अंदर की तरफ आती है उसी प्रकार महेश तिक्षणा की भी आम बॉल बहुत तेजी से अन्दर आती है।

महेश तिक्षणा ने श्रीलंका के लिए 18 टी-20 मैचो में 16 विकेट लिए है।
महेश तिक्षणा एशिया कप 2022 में विरोधी टीमो के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकते है। दुबई की धीमी पिचों पर महेश तिक्षणा श्रीलंका के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते है।

महेश तिक्षणा के साथ वनिन्दु हसरंगा की जोड़ी दुबई की धीमी पिचों पर अन्य टीमो के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

माथिशा पथिराना

जूनियर मलिंगा के नाम से प्रसिद्ध माथिशा पथिराना श्रीलंकाई टीम के तेज गेंदबाज है जो मलिंगा की तरह के एक्शन से गेंदबाजी करते है। माथिशा पथिराना की यॉर्कर गेंद बहुत ही खतरनाक है।

माथिशा पथिराना ने श्रीलंका के लिए अंडर-19 विश्व कप में खतरनाक गेंदबाजी की जिससे पथिराना का सेलेक्शन चेन्नई सुपर किंग्स में आईपीएल 2022 में हुआ और पथिराना ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया।

आईपीएल 2022 में माथिशा पथिराना का सेलेक्शन रिप्लेसमेंट के तौर पर किया गया था।
पथिराना ने केवल 2 आईपीएल मैच खेला जिसमे 7.76 की एकोनोमी से दो विकेट भी लिया। आईपीएल डेव्यू पर विकेट लेने वाले माथिशा पथिराना 9वें गेंदबाज बन गये है।

पथिराना ने अपने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर शुभमन गिल का विकेट लिए था।
एशिया कप 2022 में श्रीलंका के लिए माथिशा पथिराना ट्रम्प कार्ड साबित हो सकते है क्योंकि श्रीलंका की कमजोरी अंत के ओवरों में ज्यादा रन देना है जबकि पथिराना की यॉर्कर को खेलना बल्लेबाजो के लिए आसान नही होता है।

एशिया कप 2022 में माथिशा पथिराना और महेश तिक्षणा विरोधी टीमो के लिए घातक साबित हो सकते है।

Leave a Comment