All Team and player of asia cup 2022

Spread the love

All Team and player of asia cup 2022 : एशिया कप 2022 का शुभारम्भ 27 अगस्त से दुबई में हो रहा है। एशिया कप 2022 में छः टीमें भाग ले रही है। सभी छः टीमो को दो ग्रुप में बांटा गया है।

ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान है वही ग्रुप ए में भारत,पाकिस्तान और हांगकांग है। ग्रुप बी को खतरनाक ग्रुप माना जा रहा है क्योकि इस ग्रुप में तीनों टीमें टक्कर की है। प्रत्येक ग्रुप से दो टीमें अंतिम चार में खेलेंगी।

एशिया कप 2022 की मेजबानी श्रीलंका कर रहा है लेकिन आयोजन दुबई में हो रहा है। श्रीलंका में आंतरिक कलह की वजह से एशिया कप 2022 का आयोजन दुबई में हो रहा है।

All Team and player of asia cup 2022

एशिया कप 2022 का पहला मैच मेजबान श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 27 अगस्त को शाम 7:30 पर भारतीय समयानुसार दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

एशिया कप 2022 में विश्व क्रिकेट की दो सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी टीम मानी जाने वाली भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 28 अगस्त दिन रविवार शाम 7:30 भारतीय समयानुसार होगा।

इस मैच पर विश्व क्रिकेट की नज़र रहती है क्योंकि ये दोनों टीमें आपसी देशो के संबंध ठीक न होने से और सुरक्षा कारणों से द्विपक्षीय सीरीज नही खेलती है। भारत और पाकिस्तान केवल आईसीसी इवेंट में ही एक दूसरे से मैच खेलती है।

पिछली बार जब भारत और पाकिस्तान का सामना 2021 के टी-20 विश्व कप में हुआ था जिसमे पाकिस्तान ने टीम इंडिया को बुरी तरह से हराया था पाकिस्तान ने इस मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

एशिया कप में टीम इंडिया विश्व कप में मिली हार का बदला लेने के मकसद से मैदान पर उतरेगी लेकिन पाकिस्तान की टीम को कमतर आंकना टीम इंडिया की बड़ी भूल होगी क्योंकि पाकिस्तान पिछले कुछ सालों से लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रहा है। दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसकों को एक रोमांचक मैच की उम्मीद रहेगी।

इसे भी पढ़े- Top 5 highest run scorer in Asia cup

All Team of asia cup 2022 | एशिया कप में भाग लेने वाली टीमें

ग्रुप एग्रुप बी-
भारतश्रीलंका
पाकिस्तानबांग्लादेश
हांगकांगअफगानिस्तान

All Team player of asia cup 2022 | एशिया कप में भाग लेने वाली टीमें और उनके सभी खिलाड़ी

नीचे की तरफ हम आपको एशिया कप 2022 में भाग लेने वाले सभी टीमों और उनके सभी खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले है, नीचे की तरफ दी गई एशिया कप 2022 की टीमों में भाग लेने वाले सभी 15 खिलाड़ियों की जानकारी दी गई है जिनका चयन एशिया कप खलने के लिए हुआ है।

नीचे की तरफ दी गई खिलाड़ियों की सूची को पढ़कर आप सभी टीमों के प्लेइंग 11 टीम को बनाकर कमेंट करें की किस मैच के दौरान कौन कौन से खिलाड़ी खेलेंगे, साथ ही अन्य जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

India Squad For Asia Cup 2022

रोहित शर्मा(c), केएल राहुल(vc) विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषव पन्त(wk), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पण्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि विश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान|

Pakistan Squad For Asia Cup 2022

बाबर आजम(c) , शादाब खान(vc), हैदर अली, मोहम्मद रिजवान(wk), आसिफ अली, फखर जमान, हैरिस रौफ, इफ्तिखार अहमद, हसन अली, कुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, उस्मान कादिर, नसीम शाह,शाहबाज दहानी|

Hong Kong Squad For Asia Cup 2022

निजाकत खान(c),बाबर हयात,हामिद खान एजाज खान एहसान खान,अरशद मोहम्मद, किंचित खान,यसिम मुर्तजा,स्कोट मकेन्ची,जीशान अली,आफताब हुसैन,अहान त्रिवेदी,आलिया जाहिर मोहम्मद,अतीक इकबाल,आयुष शुक्ला,बिलाल अख्तर,राजीव बुलशरा,धनंजय राव,हसन खान मोहम्मद,मोहम्मद गजनफर मोहम्मद वाहिद,वानीद शाह|

Sri Lanka Squad For Asia Cup 2022

दसुन शनका(c),धनुष्का गुनाथीलका,पथुन निषंका,कुशल मेंडीस,चरिथ असलंका,भानुक राजपक्षा,अशेन बांद्रा,धनन्जय डिसिल्वा,वनिन्दु हसरंगा, महेश तीक्षना,जाफ़रे वेंडरसे,प्रवीन जयविक्रम, दुष्मंता चमीरा, बिनुरा फर्नांन्डो,चमिका करुणारत्ने, दिलशान मधुषंका, माथिशा पथिराना,दिनेश चांदीमल, नुवानीन्दू फर्नांन्डो, कसुन राजिता|

Bangladesh Squad For Asia Cup 2022

शाकिब अल हसन(c),मोहम्मद नईम,महमुदल्लाह रियाद,मुशफिकुर रहीम,मोहम्मद सैफ,मेहदी हसन, मुसद्देक हुसैन, अफीफ हुसैन,अनामुल हक,मुस्तफिजुर रहमान,सब्बीर रहमान,नसुम अहमद,मेहदी हसन मिराज,तस्कीन अहमद,इबादत हुसैन,परवेज हुसैन|

Afghanistan Squad For Asia Cup 2022

मोहम्मद नबी(c),राशिद खान रहमतुल्लाह गुरबाज,हज़रतुल्लाह जाजाई,हस्मतुल्लाह शहीदी, समीउल्लाह शेनवारी, नजीबुल्लाह जादरान, नूर अहमद,मुजीब उर्रहमान,अफजर जजई,अज़्मतुल्लाह उमरजइ,फरीद मालिक,फजल हक फारूकी,करीम जनत,नवीन उल हक|

Leave a Comment