Ind vs pak Asia cup 2022 : भारत की प्लेइंग 11 ये होगी

Spread the love

Ind vs pak Asia cup 2022: एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के लिए दोनों टीम में कड़ी तैयारियां शुरू कर चुकी है।

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले दोनों टीमों को बहुत बड़ा झटका लग गया है जिसमें पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल हो चुके हैं और यह दोनों खिलाड़ी एशिया कप 2022 से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान ने शाहीन शाह अफरीदी के जगह नसीम शाह को टीम में शामिल किया है।

एशिया कप से पहले भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि केएल राहुल टीम में वापसी कर रहे हैं जिससे रोहित राहुल टीम इंडिया की ओर से ओपनिंग करते नजर आएंगे।

Ind vs pak Asia cup 2022

इसे भी पढ़े – 3 Reason why pakistan can beat india

Ind vs pak Asia cup 2022 – टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा(कप्तान)केएल राहुल
विराट कोहलीसूर्यकुमार यादव
ऋषभ पंतहार्दिक पांड्या
रविंद्र जडेजायुजवेंद्र चहल
भुवनेश्वर कुमारआवेश खान
अर्शदीप सिंह

रोहित शर्मा :- एशिया कप 2022 में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर सबकी नजर होगी रोहित शर्मा के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी देखी जा रही है। रोहित शर्मा का प्रदर्शन एशिया कप में टीम इंडिया के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा।

भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को को रोहित रोहित शर्मा से पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ी पारी मि उम्मीद रहेगी।

केएल राहुल :- केएल राहुल टीम इंडिया के स्टाइलिश बैट्समैन माने जाते हैं केएल राहुल का परफॉर्मेंस जिंबाब्वे के खिलाफ भी कुछ खास नहीं रहा है जो भी टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है।

विराट कोहली :- विराट कोहली टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी माने जाते है लेकिन पिछले कुछ महीनों से विराट कोहली का फॉर्म ठीक नही चल रहा है।

जो भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए भी अच्छी खबर नही है। भारतीय क्रिकेट प्रशंसक विराट कोहली से पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव :- सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे हैं सुरेश कुमार यादव ने हाल ही में टीम इंडिया के लिए कई शानदार पारी खेली है। सूर्यकुमार यादव का फॉर्म बहुत ही बढ़िया चल रहा है।

सूर्यकुमार यादव का सिलेक्शन एशिया कप में किया गया है टीम इंडिया को नंबर 4 के बल्लेबाज की जरूरत बहुत समय से थी।

ऋषव पंत :- टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आक्रामक पारी के लिए जाने जाते हैं। ऋषव पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल की कप्तानी भी कर चुके है। एशिया कप 2022 में टीम इंडिया को ऋषव पन्त से बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

हार्दिक पांड्या :- हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के सबसे सफल हरफनमौला खिलाड़ी माने जा रहे है। आईपीएल 2022 की विजेता टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने हाल ही में कई शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को मुश्किल समय से बाहर निकाला है। एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या से तेज पारी की उम्मीद पूरे देश को है।

रविंद्र जडेजा :- बाये हाथ के स्पिनर बल्लेबाज रविन्द्र जडेजा पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया के लिए एक अहम कड़ी बन चुके है। रविन्द्र जडेजा एक शानदार फील्डर भी है जो कभी भी अपनी फील्डिंग के दम पर टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते है।

पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को रविन्द्र जडेजा से एक बार भी चमत्कारीक क्षेत्ररक्षक की आशा रहेगी।

युजवेंद्र चहल:- युजवेंद्र चहल को चतुर चालाक चहल भी कहा जाता है। युजवेंद्र चहल अपनी फिरकी की जाल में बडे बडे बल्लेबाजो को फंसा चुके है। पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर से युजवेंद्र चहल से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

भुवनेश्वर कुमार :- जसप्रीत बुमराह चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो चुके है जिसके बाद भारतीय तेज गेंदबाजी की सारी जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार के ऊपर आ चुकी है।

भुवनेश्वर कुमार पिछले कुछ मैचों से बढ़िया प्रदर्शन भी कर रहे है जो कि टीम इंडिया का लिए बहुत ही अच्छी खबर है।

अर्शदीप सिंह :- लगातार आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी करने से ही अर्शदीप सिंह का सेलेक्शन टीम इंडिया में किया गया और अर्शदीप ने निराश न करते हुए अपने फॉर्म को निरन्तर बढ़िया रखा जिसके कारण ही अर्शदीप का एशिया कप 2022 में सेलेक्शन किया गया है।

आवेश खान :- आवेश खान को आईपीएल में लगातार बढ़िया प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया में जगह मिली है। आवेश खान से एशिया कप 2022 में भारतीय टीम मैनेजमेंट को बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Leave a Comment